
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब ओर थंडर इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने थंडर इलेवन को 6 विकेट से हराया।
यह मैच 20 ओवर का था और थंडर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। थंडर इलेवन की और से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 101 रन का लक्ष्य दिया। थंडर इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए दिलीप ने 32 गेंदों में 3 चौके की मदद से 31 रन, विकास बिधूड़ी ने 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 14 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवा 3.3 ओवर मै 21 रन देकर 4 विकेट, मनोज ने 3 ओवर मै 16 रन देकर 2 विकेट, चंद्रपाल सैनी, आशीष रावत, रोहित डागर ओर मनोज वाधवा ने 1–1 विकेट लिया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 11.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर जीत हासिल कि। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एबी ने 22 गेंदों में 5 चौके की मदद से 28 रन, अनिल लोहिया ने 18 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। थंडर इलेवन की ओर ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने 2.2 ओवर मै 21 रन देकर 2 विकेट, मोहित कौशिक और शुभम कुमार ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच शिवा को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच ऋषभ को घोषित किया गया।
