
मैन ऑफ द मैच मनोज कुमार सतिजा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 27th रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट नाइट कप टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। यह मैच 21 सी शमशेर्स और विक्ट्री क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने 21 सी शमशेर्स को 6 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और 21 सी शमशेर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
21 सी शमशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन का लक्ष्य दिया। 21 सी शमशेर्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए निशांत ने 45 गेंदों में 5 चौके, 4 छक्के की मदद से 62 रन, हितेश ने 29 गेंदों में 2 चौके की मदद से 28 रन बनाए। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए उदय कुंडू ने 3 ओवर 16 रन देकर 3 विकट, धर्मेन्द्र सिंह, अर्पित यादव ने 2–2 विकेट ओर प्रवीण परते नागर ने 1 विकेट लिया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर जीत हासिल की। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनोज कुमार सतिजा ने 45 गेंदों में 6 चौके, 1 छक्के की मदद से 51 रन, उज्वल मनोज पाण्डेय ने 18 गेंदों में 5 चौके, 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 21 सी शमशेर्स की ओर ओर से गेंदबाजी करते हुए अश्वनी कौशिक ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, निशांत और कार्तिक यादव ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच मनोज कुमार सतिजा को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच निशांत को घोषित किया गया।
