फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ पन्हैड़ा कलां में भगवान परशुराम पुस्तकालय का उद्घाटन ब्लॉक समिति, बल्लबगढ़ के चेयरमैन द्वारा किया गया।
विदित हो कि हरियाणा सरकार की योजना बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी से बच्चों में सरकारी नौकरी मिलने की आस जगी है। इसी आसा के साथ देहात के गांव पन्हैड़ा कलां में बच्चों की शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ है। पुस्तकालय की शुरूआत ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल सिंह के करकमलों द्वारा परीक्षा उपयोगी पुस्तकें, अलमारी, कुर्सी-टेबल व अन्य सुविधाएं देकर की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन का स्वागत समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, ओमकार वत्स तथा गणमान्यों ने फूल माला तथा पगड़ी बांधकर किया। चेयरमैन चन्द्रपाल ने कहा कि पुस्तकें छात्र जीवन की सच्ची हितैषी हैं, जो हमारे भविष्य निर्माण का आधार हैं। आज युवाओं को चाहिए कि सरकार की बिना पर्जी-खर्जी सरकारी नौकरी योजना का लाभ लेते हुए अपने परिश्रम से गांव का नाम रोशन करना चाहिए। चेयरमैन ने भविष्य में भी छात्रों की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत ने पुस्तकालय में वाई-फाई की व्यवस्था की है जिससे छात्र आनलाइन भी अध्ययन कर सकते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन रघु शास्त्री ने किया तथा आयोजन ब्लॉक समिति मैम्बर ओमकार वत्स के प्रयासों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच धर्मवीर शर्मा, ब्लॉक मैम्बर ओमकार वत्स, स्वामी अत्रि महाराज, मनफूल शर्मा, महेश शर्मा दुधिया, किशन चन्द शर्मा, रामकुमार मैम्बर, राहुल मैम्बर, रघु शास्त्री, राजीव गौड़, ग्यालाल, मास्टर भवीचन्द, दयाराम शर्मा, चन्दन, अशोक कुमार वत्स, राजकुमार वत्स, अमीलाल, चेतन, डैविड़, मोहरपाल, ओमप्रकाश, विजय कुमार गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।