
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन (हरियाणा )के निर्देश के अनुसार एंटी ड्रग्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि नशा वर्तमान ओर भविष्य के लिए खतरा है यदि इसको जड़ से मिटाना है तो इस तरह के जागरूक अभियान समय समय पर चलाते रहने पड़ेंगे और हम सब को मिलकर बड़ी शक्ति से इस समस्या से निपटना पड़ेगा।
विद्यार्थियों ने नशा जागरूक पोस्ट बना कर नशा के दुष्परिणामों को दर्शाया तथा नशा भगाओ देश बचाओ के नारे लगा कर आस पास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य में बढ़ते नशा के बुरे प्रभाव से सजग करना रहा। इस प्रतियोगिता में लगभग पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संपूर्ण कार्यक्रम, संयोजक डॉक्टर योगेश सहसंयोजक डॉक्टर सारिका सैनी व सुश्री रेणुका मैडम की देखरेख में संपन्न हुआ।
