
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में पोक्सो अधिनियम एवं बाल विकास अधिनियम-2006 को लेकर छात्रों को जागरूक किया गया। मुख्याध्यापक समर देशवाल के उपस्थिति में पोक्सो एक्ट के तहत छात्रों के साथ होने वाले अपराधों, उनसे होने वाली हानियों तथा इससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के बारे में रघु शास्त्री के द्वारा जानकारी दी गई तथा छात्रों को बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई।
छात्रों को 1098 टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर के उपयोग के लिए जागरूक किया। अपराध में अपने आस-पास के लोगों का सहयोग होता है। इसलिए बच्चों को सावधान रहना चाहिए। बच्चों को किसी भी घटना को छुपाना नहीं चाहिए तुरन्त अपने परिवार, विद्यालय और स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल, शारिरीक शिक्षक भवीचन्द, रघु शास्त्री, सुनील कुमार, खुशवन्त, तुहीराम, अनील कुमार, रविन्द्र अहलावत, माया शर्मा, निशा रानी, स्वाती नेहरा इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे।
