
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारीअध्यक्ष डॉ. आर. एन. सिंह ने एन आई टी विधायक सतीश फागना से उनके फरीदाबाद अवस्थित आवास पर मिलकर शादी के सालगिरह की शुभकामना दिए तथा यमुनाजी को अविरल व निर्मल करने के लिए विस्तृत चर्चा किए। चर्चा के दौरान डॉ. आर. एन. सिंह ने यमुना जी से जुड़ीं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. आर. एन. सिंह ने शिष्टमंडल के सदस्यों के साथ मिलकर एन आई टी विधायक सतीश फागना व उनकी पत्नी को राधे-राधे का शाल ओढ़ाकर, पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किए, हथिनी कुण्ड का पवित्र यमुना जल भेंट किए साथ ही 1994 के यमुना जल बँटवारे की प्रति, 2013 के भारत सरकार तथा यमुना रक्षक दल के बीच हुए समझौता की प्रति तथा सुझाव पत्र भी प्रदान किए। यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल के विचारों को सुनने के बाद एन आई टी विधायक सतीश फागना ने यमुनाजी को अविरल तथा निर्मल करने के अभियान में एक सार्थक भूमिका निभाने की प्रबल इच्छा व्यक्त किए। इस अवसर पर एन आई टी विधायक के भाई कविन्द्र चौधरी, पूर्वांचल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी पी पाण्डेय, महासचिव आनन्द सिंह राजपूत, अनिल सिंह, दीनानाथ वर्मा सहित अन्य यमुना प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
