
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज की युथ रेड क्रॉस की इकाइयों द्वारा 15 अप्रैल 2025 को सुधा रस्तोगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के सहयोग से एक सफल दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव) अग्रवाल कॉलेज एवं कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और समर्थन से आयोजित किया गया।
उनके निरंतर प्रोत्साहन और प्रेरणा से ही ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संभव होता है , जो स्टाफ और छात्रों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण हैं।सुधा रस्तोगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा दंत जांच की गई। इस टीम में निम्नलिखित डॉक्टर शामिल थे:
– डॉ. सी.एम. मार्या – विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य
– डॉ. प्रतिभा तनेजा – एसोसिएट प्रोफेसर
– डॉ. अदिति भारद्वाज – परास्नातक छात्रा
– इंटर्न्स – मोहित, लक्षय, कूहू और मीनू
इस कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती पूजा, श्री सुभाष और श्री लवकेश यूथ रेड क्रॉस काउंसलर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कुल 137 छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने इस जांच शिविर का लाभ उठाया lइस प्रकार की जांचें समाज में मुख व दंत संबंधित समस्याओं के निवारण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान देती रहती हैं l
