
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों में स्वरचित लेखन प्रतिभा को बढ़ाने एवं साहित्य लेखन में रोजगार के अवसरो के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ पुनीता कुमारी (सहायक प्रवक्ता, ब्राइटमून गर्ल्स पीजी कॉलेज, गोविंदगढ़ जयपुर) के द्वारा एक अतिथि व्याख्यान करवाया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (गवर्निंग बॉडी) अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता (गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से कॉलेज में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ रेनू माहेश्वरी के द्वारा अतिथि स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने साहित्य के वास्तविक अर्थ पर विस्तृत चर्चा करते हुए वर्तमान समय में साहित्य के बढ़ते महत्व को बताया साथ ही, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेखन के क्षेत्र में बढ़ते रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साहित्य एवं मीडिया को एक दूसरे से संबंधित बताते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में भी व्यापक अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में अनुवादकों की भी बड़ी मांग है।अतः अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बहुत अधिक हैं।
व्याख्यान में यू जी ,पीजी के लगभग 55 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई और प्रश्नो के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। मंच संचालन डॉ मधु सिंगला द्वारा किया गया। हिंदी सहायक प्रवक्ता सुश्री अंजली एवं श्री आशीष सिंह के सहयोग से यह अतिथि व्याख्यान सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।
