
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने एन.एच.2 स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का उद्घाटन लगभग 15 लाख रुपए की अनुमानित लागत से आरंभ किया। क्षेत्र में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं सुधारीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को एन.एच.2 स्थित पार्क में 15 लाख रुपए की लागत से कार्य किए जाएंगे। श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। जो ऐतिहासिक बडख़ल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी, वह अब फिर एक बार पानी से सरोबार होगी। इसके भरने से जहां आसपास के क्षेत्रों में पानी का स्तर सुधरेगा, वहीं लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नि:स्वार्थ रूप से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत्त है। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों को सुंदर एवं सुसज्जित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित आहूजा, मनोज नासवा, विशम्भर भाटिया, राधेश्याम भाटिया, राजन मुथरेजा, विजय कालड़ा, सुनील भाटिया, कुलभूषण माटा, राजेन्द्र सेठी, दिलीप कथूरिया, सुदर्शन अरोड़ा, सुरेन्द्र कालड़ा, प्रमोद चावला, राजन, बसंत आहूजा, भगवान दास, दिनेश चावला, यशपाल, गगनदीप सिंह, किशनलाल भूटानी आदि मौजूद रहे
किसी समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
