
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / डीएवी के राष्ट्र सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्य वाहक प्रचार्या डॉ.अर्चना भाटिया द्वारा हवन व दीप प्रज्वलन से किया गया।इसके बाद स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह दिखा कर शिविर की शोभा बढ़ाई। इस शिविर का विषय – यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी रहा।
रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी विद्यार्थियों को 22 से 28 मार्च तक लगने वाले रात– दिन के इस कैंप का उद्देश्य विस्तार से बताते हुए कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्रीय सेवा योजना से समर्पित भाव से जोड़ना है, समिलित कार्य करना व कर्त्तव्य भावना के साथ साथ नैतिक मूल्य के विषय में बताया और उज्वल भविष्य का आशीर्वाद किया। सभी विद्यार्थियों का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।
इसके बाद डॉ. जितेंद्र ढुल (पीओ बॉयज विंग) एवम मिस कविता शर्मा (पीओ गर्ल्स विंग) द्वारा एन एस एस की गतिविधियों का संक्षेप वर्णन किया गया। शिविर में 100 स्वयं सेवक भाग ले रहे है ।
