
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज गांव दयालपुर में हमारे प्रयास संगठन द्वारा “खेलो दयालपुर” के अंतर्गत शहीदी दिवस के अवसर पर खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 3 साल से ऊपर सभी आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
इन खेलो का आयोजन हमारे प्रयास संगठन द्वारा सफलता पूर्वक करवाया गया। खेलो का सफल आयोजन कराने मै PTI राम हुड्डा,जी PTI राजीव हुड्डा जी एव PTI उदयवीर हुड्डा का सहयोग रहा।
बच्चों को मिलने वाले पुरस्कार का सहयोग सुमित बीसला द्वारा किया गया
मुख्य अतिथि डॉ.जगदीश चौधरी ( Director बालाजी कॉलेज ) रहे । जिन्होंने आज के विजेताओं को भविष्य में बालाजी कॉलेज मै दाखिले पर फीस में 50% छूट की घोषणा की।
इन खेलो मै लड़कियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ओर हर आयु वर्ग मै अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
13 अप्रैल 2025 को फिर से तिमाही खेलो का महा आयोजन किया जाएगा । 13 अप्रैल को होने वाले खेलों का आयोजन में पारितोषिक व जलपान का सहयोग Ashoka real-estae, सेक्टर 121, दयालपुर द्वारा करवाया जाएगा।
