
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के स्ट्रीट आर्ट मॉराल क्लब के बैनर तले महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय द्वारा राजकीय सी.सै. विद्यालय गांव चंदावली में हेल्थ एवं हाईजीन विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने का अभियान चलाया। ‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर स्ट्रीट आर्ट मॉराल क्लब संयोजिका डॉ. रेखा सैन ने छात्राओं को उनके मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने व इन दिनों अधिक साफ-सफाई रखने के बारे में जानकारी दी छात्राओं को मासिक धर्म में गंदे कपड़े के स्थान पर नैपकिन पैड का उपयोग करने और उसका उचित प्रकार से डिस्पोज करने की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छात्राओं पर नैपकिन पैड और जर्म कंट्रोल वाइप्स वितरित किए। क्लब की छात्रा मनीषा, हीना व हेमलता ने स्कूल विद्यार्थियों को अपने घरों के कूड़े कचरे को डस्टबिन में डालने की जानकारी दी। छात्राओं को अपने घरों के कूड़े कचरे को डस्टबिन में डालने के लिए जानकारी दी गई। हाल ही में डेंगू के बढ़ते हुए प्रकोप से बचने के लिए अपने घरों में लंबे समय से एकत्रित पानी को निकालने के लिए संदेश दिया। अंत में क्लब की सदस्य डॉ. पूजा सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस जागरूकता अभियान में चंदावली स्कूल के प्राचार्य श्री मोहम्मद इकबाल, मैडम सरिता तथा अन्य पर प्राध्यापक गणों का सहयोग रहा। अग्रवाल महाविद्यालय समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान आयोजित करता रहता है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
