
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 27 मई 2022 को गणित विभाग के तत्वाधान में बीएससी ऑनर्स द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए भूतपूर्व छात्रा द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस तरह की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं। इस अवसर पर कुमारी ललिता (भूतपूर्व विद्यार्थी, बीएससी 2009 -2012, एमएससी 2012-14) ने व्याख्यान दिया, जो वर्तमान में महिला महाविद्यालय पलवल मे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। व्याख्यान का विषय था:- “दैनिक जीवन में गणित का प्रयोग”। उन्होंने बताया गणित हमारे चारों ओर फैले वातावरण मे किस-किस रूप में विद्यमान है तथा गणित हमे पैटर्न को समझने,रिश्तों को परिभाषित करने और भविष्य की भविष्यवाणी करने का तरीका देता है। इस व्याख्यान को विद्यार्थियों ने बड़े उत्सुकता के साथ सुना तथा प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। कुमारी ललिता ने बड़ी सहजता से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इस व्याख्यान से 50 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि गणित छात्रों में दृढ़ता और आत्मविश्वास पैदा करता है, सत्य और असत्य की शुद्धि ,अशुद्ध की जांच गणित के माध्यम से ही होती है। उन्होने कहा अग्रवाल महाविद्यालय को ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। आयोजन सचिव के रूप में श्रीमती गीता त्रिपाठी, श्रीमती रेनू बाला व कुमारी दीपांजली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर गणित विभाग के समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
