
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बतौर वित्त मंत्री पेश किये गए 2 लाख 05 हजार करोड़ रुपये के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए फरीदाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बजट को प्रदेश की जनता के विकास और उनकी आकांक्षों को पूर्ण करने वाला बजट बताया । प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बजट है ।
उन्होंने बजट को किसान हितैषी, संतुलित, सर्वस्पर्शी और हरियाणा को आगे ले जाने वाला बजट बताया । जनता के विकास और उनकी आकांक्षों को पूर्ण करने वाले बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का आभार व्यक्त किया और शुभकामनायें प्रेषित की ।
