
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षाप्रद और आकर्षक पोस्टर पोस्टर बनाए। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि उल्लेखनीय है कि पांच जून को होने वाले राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के उपलक्ष्य में इन पोस्टर को तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी के लिए आवश्यक हो गया है। आमजनों की आय बढ़ने के साथ ही लक्जरियस लाइफस्टाइल के साथ पर्यावरण का निरंकुश रूप में दोहन कर रहे हैं। भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पुल निर्माण, मेट्रो रेल परियोजना, आवासीय सोसाइटीज आदि सभी निर्माणों के लिए निरीह और मूक वृक्षों की बलि निरंतर प्रचलन में है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि आज विद्यालय में सौ से भी अधिक जे आर सी एवम एस जे ए बी सदस्य छात्राओं ने सुंदर, आकर्षक और शिक्षाप्रद पोस्टर बनाए। पोस्टर बनाने के माध्यम से बालिकाओं ने प्रत्येक जन से वर्ष में चार पौधे रोप कर उन का विकास और संरक्षण करने की प्रार्थना की। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की छात्राओं और अध्यापकों ने इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की। इस गतिविधि का कॉर्डिनेशन प्राध्यापिका शीतल और कविता ने किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रथम स्थान पर रही बारहवीं की छात्रा हिमांशी, दसवीं की अमृता और नवीं की चंचल, द्वितीय स्थान पर रही बारहवीं की छात्रा निशा, दसवीं की रितु कुमारी और नवीं की काजल तथा तृतीय स्थान पर रही बारहवीं की छात्रा सिया, दसवीं की नताशा और नवीं की शमा को सम्मानित करते हुए पोस्टर बनाने में प्रतिभागिता करने वाली सभी छात्राओं का विशेष अभिनंदन किया। प्राचार्य मनचंदा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के समयबद्ध संयोजन के लिए सभी अध्यापकों और विशेष रूप से शीतल, कविता और कॉर्डिनेटर मोनिका का स्वागत और अभिनंदन किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
