
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 37 महाशिव मंदिर सभा की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि महाशिव मंदिर में होली उत्सव में कृत्रिम एवं रासायनिक रंगों का उपयोग नहीं होगा, बल्कि फूलों और चन्दन के साथ होली खेली जाएगी। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर में भांग आदि किसी भी प्रकार के नशा का का सेवन वर्जित रहेगा।
सोमवार को मंदिर कार्यालय में सम्पन्न बैठक में प्रधान पीसी शर्मा ने लोगों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए लोगों से अपील की कि मंदिर के श्रद्धालु मंदिर की गरिमा को बनाए रखे।सभा के बरिष्ठ उप प्रधान बीबी शर्मा ने बताया कि सन् 1988 से अपनी स्थापना के साथ ही मंदिर लोगों श्रद्धा के केन्द्र बन गया है। कैशियर अजय गुप्ता ने वित्तीय स्थिति से कार्यकारिणी को अवगत कराया। मीडिया प्रभारी एसएन मिश्रा नें बताया कि इस मंदिर की प्रसिद्ध बड़ी दूर दूर तक है।इस पास के इलाकों के लोग यहां पूजा अर्चना कर लिए आते हैं। यहां आकर उन्हें बड़ा सकून मिलता है। मंदिर में नित्य हवन,हर मंगलवार यहां हनुमान चालीसा परिवार की ओर से सुंदर काण्ड पाठ और प्रसाद और सायं महिला कीर्तन द्वारा कीर्तन और भजन होता है। मंदिर की शिव वाटिका में सुन्दर सुन्दर फूलों के पेड़ है। मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पेड़ है। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चालू है।
मीटिंग में एफसी आहूजा, केबी एल चतुर्वेदी,रवि गुप्ता, प्रेम चंद शर्मा,के एस चौहान, सुरेश कुमार, अनिल शर्मा, सुनील अरोड़ा,अनुज घेरा,एस एम गुप्ता, संजय गोयल एवं अजय गर्ग ने हिस्सा लिया।
