
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 5th फरीदाबाद मिक्स कॉरपोरेट डे कप 2024 रविंद्र फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच श्री राम प्रॉपर्टी और आरपीसीए लीजेंड्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरपीसीए लीजेंड्स ने श्री राम प्रॉपर्टी को 21 रन से हराया, यह मैच 20 ओवर का था
आरपीसीए लीजेंड्स ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीसीए लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन का लक्ष्य दिया। आरपीसीए लीजेंड्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए धर्मेंद्र नागर ने 38 गेंदों पर 7 चौको और 8 छक्कों की मदद से 90 रन, उदय कुंडू ने 22 गेंदों पर 4 चौको और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। श्री राम प्रॉपर्टी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव लेफ्टी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट, गुलशन यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, पनकी और अवनीश ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री राम प्रॉपर्टी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। श्री राम प्रॉपर्टी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नितेश भडाना ने 25 गेंदों में 3 चौके, 5 छक्के की मदद से 51 रन, पनकी ने 25 गेंदों में 4 चौके, 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। आरपीसीए लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुशील अरोड़ा, दीपक राठी, ओर धर्मेंद्र सिंह ने 2–2 विकेट, आशीष और उदय कुंडू ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र नागर व फाइटर ऑफ द मैच गौरव लेफ्टी को घोषित किया।
