
मूलचंद शर्मा निर्माणाधीन नई इमारत का निरिक्षण करते हुए एवं उससे सम्बन्धित अधिकारियो को दिशा निर्देश देते हुए
जनतंत्र टुडे
बल्लभगढ़ गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कि निर्माणाधीन नई इमारत का प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर नई 4 मंजिला स्कूल की इमारत को तैयार करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं को बल्लभगढ़ शहर में पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता है, इसीलिए उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया है । परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने स्कूल की इमारत को नया बनाया जा रहा है स्कूल में करीब तीन हजार बेटियां शिक्षा ग्रहण करती हैं। फिलहाल उनकी कक्षाएं अंबेडकर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाई जा रही हैं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए हैं कि वे कार्य की गुणवत्ता और कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए प्रयास करें। इसके अलावा बल्लभगढ़ के राजकीय सुषमा स्वराज महाविद्यालय के प्रोफेसरों को भी आश्वासन दिया कि जल्द ही राजकीय सुषमा स्वराज महिला कॉलेज का भी कार्य पूरा हो जाएगा, जिसका फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है इसके अलावा उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ का लघु सचिवालय भी बनकर तैयार हो गया है और उसमें भी फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में चला हुआ है, जो जल्द पूरा हो जाएगा । इस मामले में उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
