
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविंद्र फागना अंडर -13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और वर्षा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । यह मुकाबला कृष्णा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच वर्षा क्रिकेट अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 236 रन से हराया I रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 312 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए गौरव सिंह ने 92 रन , अभिनव ने 50 रन , अमरजीत ने 39 रन , कृष्णा ने 37 रन बनाए | रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए नेगी और वरुण ने 2 -2 विकेट , समर और शिवांश व् लक्ष्य और राजू ने 1 -1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 34.4 ओवर में 10 विकेट पर 76 रन बनाकर हार का समाना पड़ा । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए गजेंदर ने 24 रन , शिवांश ने 10 रन बनाए । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए आदित्य और गौरव व श्लोक ने 2 – 2 विकेट , अभिषेक ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव सिंह को दिया गया (वर्षा क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
