फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ का छात्र रेहान अली 5 मार्च को एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित हो रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंडियन क्लासिकल म्यूजिक नॉन प्रीक्यूशन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज करेगा।
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन देवेंद्र कुमार
गुप्ता और महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता जी ने इस उपलब्धि पर खुशी
जाहिर करते हुए कहा कि कॉलेज के लिए ये गर्व का विषय है और इससे अन्य
विद्यार्थियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ०
संजीव कुमार गुप्ता और कॉलेज की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ० सुप्रिया
ढांडा ने रेहान अली को नेशनल लेवल तक पहुंचने के लिए बधाई दी और
आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी।
