
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद नगर निगम वार्ड-20 के भाजपा प्रत्याशी संदीप चपराना ने सेक्टर-45 इंडियन ऑयल कालोनी,सेक्टर-46 और अनखीर में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया,जहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रचार के दौरान यह साफ देखने को मिला कि जनता संदीप चपराना के पक्ष में 2 मार्च को भारी मतदान करके 12 मार्च को जीत का ताज पहनाने के लिए बेकरार है।
संदीप चपराना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मुझे यहां से पूर्ण समर्थन देकर पार्षद बनाएंगे तो वह हर संभव कार्य, जो इस क्षेत्र की जनता की भलाई लिए जरूरी है पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के बाद पार्टी ने मुझे क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका टिकट देकर दिया है और आप मुझे पार्षद बनाकर क्षेत्र की तरक्की के द्वार को खेलने का काम करेगें। संदीप चपराना ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि चाहे सेक्टर हो, कॉलोनी हो या गांव, कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। मैं आपका भाई, बेटा बनकर आपकी सेवा करूंगा।
उन्होनें कहा कि में अपने वार्ड की जनता के विकास और खुशहाली के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी आपको कोई शिकायत नहीं आने दूंगा।
