
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वार्ड 26 में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी कंचन मिश्रा और मेयर प्रत्याशी श्रीमती निशा दलाल फौजदार के समर्थन में जगमाल एनक्लेव, रोशन नगर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विशाल जनसभा की।
सभा में उन्होंने निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले, भाजपा के पार्षदों की गुंडा गर्दी और उनके द्वारा काम न करने की वजह से उनके निकम्मेपन के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश सचिव आभाष चंदेला,वार्ड26 पार्षद प्रत्याशी कंचन मिश्रा, डॉ नीतू मान,लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल, जिला अध्यक्ष रविंदर फौजदार,जिला सचिव अनिल चेचि,यूथ अध्यक्ष ओम ललित नागर,महावीर सिंह, रोमाना अनवर,राघव ठाकुर,सोनू सिसोदिया, फिरोज खान, विनायक तिवारी, लल्लन झा,राणा प्रताप मुख्य रूप से मौजूद रहे।
