
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविंद्र फागना अंडर -13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी और विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । यह मुकाबला कृष्णा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया . यह मैच 40-40 ओवर का था और यह मैच विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी ने एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया . एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35 ओवर में 10 विकेट पर 111 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए इशांत यादव ने 21 रन , अक्षय ने 20 रन , ईशान और करण ने 16-16 रन बनाए | विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने 3 विकेट , अमन और मोहित ने 2 -2 विकेट ,निहारिका और चंदरभान ने 1 -1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए . विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन बनाकर जीत हासिल की । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए आरुष यादव ने 80 रन , गौतम ने 15 रन बनाए । एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए देवांश ने 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरुष यादव को दिया गया (एंजेल पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
