
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए अब एक अच्छी खबर आई है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी कटौती की गई है. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा,” हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी बताया की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी|
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
