फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / शिरडी साई बाबा स्कूल, फरीदाबाद में सहोदया फरीदाबाद एजुकेशन चैप्टर के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन स्कूलों से 120 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ सुरजीत खन्ना (CBSE Certified Trainer) व प्रधानाचार्या डॉ बीनू शर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया।
डॉ सुरजीत खन्ना ने Building and Engaging Classroom Through Active Learning के बारे में सभी शिक्षाओं को विस्तार से बताया व सभी को इस विषय के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी ने actively पार्ट लिया, कार्यक्रम में डॉ एड भट भी शामिल रहे। डॉ मोतीलाल गुप्ता ने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और कहा कि शिक्षा लेने की कोई उम्र नहीं होती हर दिन एक नई शुरूआत होती है। स्वयं को शिक्षित करें तभी बच्चों को उच्च संस्कार से शिक्षित कर सकते हैं।
प्रधानाचार्या डा. बीनू शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों व शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर के ए पिल्लै, रतन मुंशी, विकास मल्होत्रा एवं स्कूल के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
