फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में हरियाणा योग आयोग की पहल ‘सूर्यनमस्कार प्रोजेक्ट – 2025’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस आयोजन में 300 से अधिक छात्र, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस व वाईआरसी स्वयंसेवक एवं शिक्षक नियमित रूप से भाग लेते रहे।
स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ हुई यह परियोजना और स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों व शिक्षकों को सूर्यनमस्कार के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी को नियमित योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
इस परियोजना को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ ओमबीर व डाॅ अनंगपाल के साथ एनएसएस प्रमुख कविता शर्मा, वाईआरसी काउंसलर दिनेश कुमार व ओमिता जौहर, तथा एनसीसी सीटीओ डॉ. रश्मि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नोडल अधिकारी नेत्रपाल सैन ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।
