
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विक्रांत चौधरी ने आज हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के भतौला स्थित निवास जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विक्रांत चौधरी ने राजेश नागर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाते हुए कहा कि राजेश नागर व्यक्तिव के धनी है, जो मृदुभाषी होने के साथ मिलनसार है। जैसे वह मंत्री बनने से पहले सरल स्वभाव के थे वैसे ही आज भी है। विक्रांत चौधरी ने कहा कि में परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हुं की वह राजेश नागर को हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखे ताकि वह हरियाणा के लोगों की इसी तरह सेवा करते रहें। इस मौके पर को विश्व मानचित्र पर चमका सकें। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि तिगांव की जनता देवतुल्य है जिसकी वजह से वे दो बार यहां से जीतकर आए और आज हरियाणा में मंत्री पद पर विराजमान है। इस मौके पर धर्मेंद्र पंजाबी, विपिन गोयत, भास्कर चौधरी व संदीप सिंह सहित कई युवा मौजूद थे।
