
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की एक टीम ने उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए गांव सोतई का दौरा किया।प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी के मार्गदर्शन में सोतई गांव की यू॰बी॰ए॰ सदस्य श्रीमती पूजा और महाविद्यालय के 4 विद्यार्थियों की टीम (शुभम, शीतल, सुरभी और प्रियंका) ने सरकारी उच्च विद्यालय सोतई के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को पीने योग्य जल, मृदा की उर्वरा शक्ति तथा विकिरण के प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने अपने व्याख्यान में भूमि तथा पानी में उपस्थित विकिरण की मात्रा के विषय में भी बताया कि किस प्रकार ये विकिरण हमारी जीवन शैली को प्रभावित करती है तथा किस प्रकार प्रदूषण व विकिरण के हानिकारक प्रभावों से कैसे बचा जा सकता है। इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों की टीम ने पानी व मिट्टी के कुछ नमूने एकत्रित किए। कुछ मापदंड को विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रांगण में ही टेस्ट किया गया तथा एकत्रित किए नमूने के कुछ मापदंडों के परीक्षण के लिए उन्हें महाविद्यालय की अनुसंधान प्रयोगशाला में लाया गया। अलग-अलग नमूने एकत्रित करने का उद्देश्य नतीजों में शुद्धता को स्थापित करना है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
