
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत विकास परिषद द्वारा संचालित डा. सूरजप्रकाश आरोगय केंद्र ने सेवा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आज पैथ लैब की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, रोटरी डीजी महेश त्रिखा, प्रतापजी, प्रांत संघ संचालक आरएसएस हरियाणा, सुरेश जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद, बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं विशेष रूप से राकेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रधान मनोज टांटिया, अशोक गोयल सचिव, राजकुमार अग्रवाल चेयरमैन, अरुण सर्राफ, मनोज मित्तल,सज्जन जैन, नीरज जैन, एसपी अग्रवाल, आरजी अग्रवाल केके मित्तल सहित अनेक गणमन्यजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर ने लैब का उदघाटन करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समाजसेवा की मिसाल पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि इस पैथ लैब के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस लैब में रियायती दरों पर सभी खून संबंधी जांच आधुनिक मशीनों के साथ की जाएंगी। इस अवसर पर प्रधान मनोज टांटिया ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।
