
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर-16 फरीदाबाद कालीबाड़ी परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा अनुष्ठान हुए। महासचिव एके पण्डित ने बताया कि सरस्वती पूजा 42 सालो से फरीदाबाद कालीबाड़ी की महिला सदस्य आयोजित कर रही हैं। जिनमें मत्री बोस, शामली घोष, रूपाली कर,बरनाली बिस्वास, तनुश्री देव सरकार, पौलमी, संचिता गांगुली, मौसमी घोष, रत्ना नाग ,सुप्रिया आचार्य, वैशाखी, कुंज चक्रबर्ती, उमा, तुली बेरा, अनिता सरकार शामिल है।
एके पण्डित ने बताया कि बसंत पंचमी पर प्रकट हुईं थीं मां सरस्वती, इस मौके पर देवी सरस्वती की पूजा करने से सद्बुद्धि का विकास होता है। विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मा सरस्वतीकी पूजा किया ओर देवी सरस्वती मा से विद्या काआशीर्वाद मांगा। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। सुबह साढ़े आठ बजे पुष्पांजलि का कार्य पूरा हुआ।छोटे बच्चों विद्या आरंभ करने वाले हैं वो सुबह नौ बजे विद्या आरंभ में शामिल होकर अपना नामकरण के साथ हाते खरी किया। पंडित राजीव जी और पंडित निकुंज जी ए काम पूरा किया।दोपहर लंगर का आयोजन किया गया ओर सभी श्रद्धालू ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद लंगर का आनंद उपभोग किया।
फरीदाबाद कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर प्राणजीत भौमिक ने बताया कि 41 सालो से फरीदाबाद कालीबाड़ी के महिला मेम्बर इस कार्य को पूरा करते आ रहे है।
