
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- विश्व पुस्तक मेला विभिन्न पुस्तक लॉन्च, लेखक चर्चा और साहित्यिक कार्यक्रमों का एक मंच है। प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला जोरों पर है, ऐसे में पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों का सिलसिला भी जारी है। विश्व पुस्तक मेला -2025 के दूसरे दिन हाॅल नम्बर 2 में पेनडाउन प्रेस ने लेखक मंच से विभिन्न पुस्तकों के लांच के साथ उडान भरी, जिसमें कई पुस्तकों का विमोचन हुआ।
आज सबसे चर्चित पुस्तक विमोचन में पेन डाउन की पुस्तकें थीं। इस पब्लिशिंग हाउस की पुस्तकें हाउ टू फ्रीज योर बिओलोगिका क्लाॅक, हीलिंग कोड, एसएमई टू एसएमई, साइलेंट एपिडेमिक का आज विमोचन किया गया। हाउ टू फ्रीज योर बिओलोगिका क्लाॅक अंग्रेजी भाशा में है। इसे गुंजन गुप्ता ने लिखा है। मनोज कुमार गुप्ता ने साइलेंट एपिडेमिक को हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाशाओं में लिखा है, जबकि ‘हीलिंग कोड की रचना नीलेश माहेश्वरी ने की है। विकास गुप्ता ने एसएमई टू एसएमई अंग्रेजी भाशा को लांच किया गया। प्रगति मैदान का ऑथर कॉर्नर इन पुस्तकों के विमोचन से ठीक पहले और उसके दौरान खचाखच भरा हुआ था।
जैसे ही मेहमानों ने अपनी सीट ग्रहण की, कार्यक्रम के मेजबान ने सभी का स्वागत किया और इन पुस्तकों के लेखकों को संक्षिप्त लेकिन प्रभावी तरीके से पेश किया। सबसे पहले पेनडाउन प्रेस के सीईओ दिनेश वर्मा को मंच पर बुलाया गया और दर्शकों को संबोधित करने के लिए कहा गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, दिनेश वर्मा ने अपनी सर्वोत्कृष्ट मुस्कान के साथ एकत्रित लोगों का अभिवादन किया और कहा, प्रगति मैदान में ऑथर कॉर्नर के प्रतिष्ठित स्थान के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है। पेनडाउन प्रेस के लेखकों ने इसको संभव बनाया है। और इसके लिए मैं अपने तमाम लेखकों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा कर रहा हूँ। आज लॉन्च की जा रही सभी पुस्तकें पाठकों के लिए बहुत ही ज्यादा वैल्यू देने वाली हैं और यही पेनडाउन प्रेस का उद्देश्य है।
