
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रैफरमुक्त फरीदाबाद अभियान को आज माननीय सांसद चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन सब्बरवाल ने अपने साथियो के साथ आकर समर्थन दिया हमने अपना मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिया, उन्होंने विश्वास दिलाया कि सांसद महोदय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इस विषय पर बातचीत करेंगे व हर सम्भव कोशिश करेगे की फरीदाबाद मे “ए” ग्रेड का ट्रोमासेन्टर बने व डॉक्टर्स व दवाईयों का अभाव खत्म हो ताकि आम जनता को राहत मिले ।
लोक जनशक्ति पार्टी ज़िला अध्यक्ष फरीदाबाद मुकेश पासवान , संतोष यादव प्रवासी नेता श्रीचंद गौतम , संजीव कुशवाहा , यशवंत मौर्य ,मुन्ना मास्टर , मास्टर दिलीप भारती योगेश कोली , नरेश यादव, मुकेश कुमार, रामचंद्र यादव , रविन्द्र, राजू, सुनील, चंदन , मनीष भारद्वाज, सतेंद्र शर्मा , दीपक झा महेद्र गहलावत व अन्य साथी इस मौके पर उपस्थित रहे I
