
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शुक्रवार उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें स्वास्थ विभाग के अधिकारीयों ने उपायुक्त जितेंद्र यादव के समक्ष मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा ऑनलाइन आवेदनों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में स्वास्थ विभाग के अधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया की जिला में अभी तक इसके लिए 15 आवेदन आये हुए हैं। सभी आवेदनों की जांच कर मान्य आवेदन को सम्बंधित दस्तावेजों के साथ मंजूरी दी जाएगी।
बैठक में बडखल विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता, पृथला विधायक नयनपाल रावत, नगराधीश नसीब कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
