
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच भांकरी क्रिकेट क्लब ओर यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में भांकरी क्रिकेट क्लब ने यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब को 3 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था
यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भांकरी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन का लक्ष्य दिया। भांकरी क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल्ली फागना , मुकेश कुमार ने 36–36 रन बनाए। यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुभव शर्मा ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट, विनीत राजपूत और तुषार ने 2–2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। यॉन्ग ब्रिवर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तुषार ने 34 गेंद पर 8 छक्के की मदद से 65 रन और सागर फौजी ने 23 गेंद पर 4 चौके, 4 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। भांकरी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए धर्मेंद्र फागना ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट, कुल्ली फागना ओर राजू ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच कुल्ली फागना को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच तुषार को घोषित किया।
