फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ सेक्टर-37 के तिरंगा पार्क में 76वां गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर गणमान्य लोग जिनमें प्रधान कैप्टन आई.डी शर्मा,महासचिव मीना गर्ग,कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, संगठन सचिव सुशील यादव,अग्रवाल समाज सेक्टर-37 के प्रधान विनोद गर्ग,वरिष्ठ उपप्रधान आशा शर्मा,संयुक्त सचिव महेन्द्र कुमार गर्ग,संजय गर्ग, आरएसएस प्रचारक विवेक गर्ग,अतुल मंगला,युवा समाजसेवी देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान कैप्टन आई.डी शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन हमें अपना संविधान मिला था। यह संविधान ही हमें हमारे अधिकार बताता है। लेकिन हमें अपने देश के प्रति कत्र्तव्यों को भी याद रखना चाहिए, क्योंकि अधिकार और कत्र्तव्य दोनों को सही तरीके से निभाने वाले लोग ही देश को तरक्की और मजबूती दे सकते हैं।
इस अवसर पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कहा कि एक देश की सुरक्षा में ही उसके नागरिकों की सुरक्षा छुपी होती है वहीं नागरिकों की संपन्नता में ही देश की संपन्नता होती है। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी कीमत चुकाने के बाद आजादी मिली है,इसलिए हमें इसे संभालकर रखना है।
