
सिविल अस्पताल के बाहर सतीश चोपड़ा द्वारा दिए जा रहे रैफरमुक्त धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया व अन्य
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रैफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा धरना आज 53वें दिन में प्रवेश कर गया। इस धरने को आज उस समय और अधिक बल मिल गया जब पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया व उनकी टीम के सदस्यों ने फरीदाबाद रैफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा को अपना व अपनी टीम की ओर से समर्थन दिया। श्री भाटिया शुरू से ही इस रैफर मुक्त फरीदाबाद की मुहिम से जुड़े हुए है। इसके अलावा आज मुरारी राज कल्याण सेवा समिति की उपाध्यक्ष डिम्पल खुराना ने धरना स्थल पर क्रामिक भूख हड़ताल की।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार को रैफर मुक्तफरीदाबाद धरने पर बैठे लोगों की पुकार सुनाई नहीं दे रही है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को को लेकर सेवा वाहन संचालक फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम के साथ जो धरना दे रहे है वह अपने आप में एक ऐतिहासिक हो चुका है। क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सतीश पिछले 12 वर्षों से लगे हुए है। महामारी कोरोना में भी लगातार सेवा करते है तथा हजारों लोगों की जान बचाने में उनका अहम योगदान रहा है चाहे वह ऑक्सीजन सिलेण्डर हो या फिर अन्य मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाना हो।
सेवा वाहन संचालन सतीश चोपड़ा ने इस मौके पर धरने को समर्थन कर चुके सभी सत्ता पक्ष, विपक्ष, समाजसेवियों व पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक 180 संस्थाओं ने इस रेफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को अपना लिखित समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि रेफर मुक्त फरीदाबाद, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज में आईपीडी सेवाओं को शुरू करना तथा ट्रोमा सैन्टर बनवाया जाए। इन सभी मांगों का उन्हें व फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के प्रत्येक सदस्य को लिखित आश्वासन चाहिए नहीं हो यह धरना आगे भी चलता रहेगा।
इस मौके पर नीलम खुराना, नेहा पालटा, समीक्षा रंजन, सचिन, अमित खुराना के अलावा सचिन तंवर, दीपक झा, अवधेश कुमार ओझा, संजय पाल, नवीन ग्रोवर, मनीराम भड़ाना, संजय अरोड़ा, राजेश शर्मा, आशीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
