
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्रांगण में दिनांक 24-01-2025 को जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डा. संजीव कुमार गुप्ता, प्राध्यापकगण और विद्यार्थियों ने मतदाता दिवस पर स्वतन्त्र व् निष्पक्ष मतदान की शपथ ली|
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. संजीव कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है हमें अपने इस अधिकार का प्रयोग एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बिना किसी प्रलोभन व दबाव के सोच समझ कर करना चाहिए और राजनैतिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए| सही प्रतिनिधि के चुनाव से ही हम अपने लोकतंत्र को सशक्त और राष्ट्र को विकास की तरफ ले जा सकते हैं|
इस अवसर पर चुनाव साक्षरता क्लब के सभी सदस्य डा. रितु, डा. पूजा सैनी, श्री सुभाष, डा. रचना और राजनीति शास्त्र विभाग की प्रवक्ता श्रीमती पुष्पा और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा. जगवीर सिंह व श्री पवन दलाल और पर्यावरण विभाग से डा. लवकेश उपस्थित रहे |
