
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की रेड रिबन इकाइयों के द्वारा आज राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एड्स व टीबी जागरूकता के लिए स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l
प्रतियोगिताओं के आयोजन की सद्प्रेरणा अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी से मिली l प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता जी के निर्देशानुसार किया गया l
स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में नेहा बी ए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, भावना एमएससी गणित ने द्वितीय स्थान, सरोज बी ए इकॉनॉमिक्स ऑनर्स ने तृतीय स्थान, वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनु बी ए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, करिश्मा एमएससी गणित ने द्वितीय स्थान, मनीषा बीएससी गणित व भावना बी ए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
इस अवसर पर आरआरसी की समन्वयक डॉ० गीता गुप्ता, कोऑर्डिनेटर डॉ० रेखा सेन, श्री लवकेश, डॉ० रेणु बाला, डॉ०जगवीर मौजूद रहें । निर्णायक की भूमिका पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ० रामचंद्र, यूथ रेड क्रॉस के काउन्सलर सुभाष तथा श्री लवकेश ने निभाई l
