
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में दिनांक 23-01-2025 को इतिहास विभाग के द्वारा एक ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था- ‘सुभाष चन्द्र बोस का जीवन और उनका भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान’ जिसमें महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के 159 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमानी गोयल, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ रहीI वहीं कनिका, एमoवीoएनo विश्वविद्यालय, पलवल द्वितीय स्थान पर तथा लक्ष्य कम्बोज, गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में 26 प्रतियोगियों ने सफलता उत्तीर्ण की।
प्राचार्य डॉo संजीव कुमार गुप्ता जी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और नकद ईनाम जारी किये। इसके सफल आयोजन के लिए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को बधाई दी । इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुप्रिया ढांड़ा और कम्प्यूटर विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भारती ने इसके सफल आयोजन में विशेष योगदान दिया।
