
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / संगठन पर्व के तहत भाजपा फ़रीदाबाद की बल्लभगढ़ और फ़रीदाबाद विधानसभा में शुक्रवार को 9 मंडलों के अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। प्रस्तावक और समर्थकों के हस्ताक्षर करवाकर फार्म भर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की गई । बूथ अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया । बल्लभगढ़ विधानसभा में आयोजित बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचन्द शर्मा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, कैलाश वशिष्ठ, गजेन्द्र की उपस्थिति में पटौदी से विधायक एवं फ़रीदाबाद ज़िले के चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश जरावता ने निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। बल्लभगढ़ मंडल में संजय कुमार जांगीड, चावला कॉलोनी मंडल में गौरव वीरमानी, मुजेसर मंडल में कुलदीप मथारू, आदर्श नगर मंडल में विपिन त्यागी और ऊँचा गाँव मंडल में पवन सैनी को मंडल अध्यक्ष चुना गया I
भाजपा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित फ़रीदाबाद विधानसभा की बैठक में ज़िला चुनाव अधिकारी एवं ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स ने ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिजेन्द्र नेहरा, भाजपा नेता अमन गोयल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, नीरज मित्तल, मीडिया सह प्रभारी राज मदान की उपस्थिति में फ़रीदाबाद विधानसभा के निर्वाचित सभी 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की I सीही मंडल में रमेश तेवतिया, ओल्ड फरीदाबाद मंडल में शिव कुमार गुप्ता, अजरौंदा मंडल में शुभांकित गुप्ता और ग्रेटर फरीदाबाद में श्रीमती तृप्ति माला को मंडल अध्यक्ष चुना गया I पहले बल्लभगढ़ और फ़रीदाबाद विधानसभा में 3-3 मंडल थे, लेकिन मंडल परिसीमन के बाद बल्लभगढ़ में 5 मंडल और फ़रीदाबाद में 4 मंडल बनाये गये हैं I
भाजपा एकमात्र पार्टी जिसमें है संगठनात्मक चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया: सत्यप्रकाश जरावता
चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश जरावता ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और अपने अपने मंडलों में संगठन विस्तार कर पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें संगठनात्मक चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और उसी प्रक्रिया के तहत पहले बूथ अध्यक्षों का चुनाव किया गया और 50% से अधिक उपस्थित बूथ अध्यक्षों द्वारा मंडल अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव किया । श्री जरावता ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति और सामर्थ्य है । निष्ठा, लगन और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित दायित्व और पद देकर सम्मानित किया जाता है ।
9 मंडल अध्यक्षों का चुनाव सपन्न, शेष 20 मंडल अध्यक्षों का चुनाव जल्द : राजकुमार वोहरा
भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि संगठन पर्व के तहत भाजपा फ़रीदाबाद ज़िले के कुल 29 संगठनात्मक मंडलों में मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाने हैं। मंडल अध्यक्ष के लिये जो नाम आए उनकी जांच-पड़ताल के बाद कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर सर्व सहमति से मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाएगा । बल्लभगढ़ विधानसभा के 5 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन कर मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। फ़रीदाबाद के शेष 20 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन कर जल्दी ही घोषणा की जाएगी । उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की । सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का
