
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की एक टीम ने उन्नत भारत आभियान के तहत गोद लिए गए गांव साहूपुरा का दौरा किया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत के मार्गदर्शन में साहूपुरा गांव के यूबीए मेंबर डॉ. पूजा सैनी और महाविद्यालय के विधार्थियों की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूपुरा के विधार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय के विधार्थियों को पीने योग्य जल, मृदा की उर्वराशक्ति तथा विकिरण के प्रभावों से अवगत कराया। उनहोंने अपने व्याख्यान में भूमि तथा पानी में उपस्थित विकिरण की मात्रा के विषय मे भी बताया कि किस प्रकार ये विकिरण हमारी जीवन शैली को प्रभावित करती हैं तथा किस प्रकार प्रदूषण व विकिरण के हानिकारक प्रभावों से कैसे बचा जा सकता है। इसके बाद महाविद्यालय के विधार्थियों की टीम ने पानी व मिट्टी के कुछ नमूने एकत्रित किए। कुछ मापदंड को विधार्थियों के साथ स्कूल प्रांगण में ही टेस्ट किया गया तथा एकत्रित किए नमूने के कुछ मापदंडों के परीक्षण के लिए उन्हें महाविद्यालय की अनुसंधान प्रयोगशाला में लाया गया। अलग अलग नमूने एकत्रित करने का उद्देश्य नतीजों मे शुद्धता को स्थापित करना हैं। महाविद्यालय के यूबीए के संयोजक डॉ. अशोक कुमार निराला की देखरेख में मेंबर डॉ. पूजा सैनी व स्कूल प्राचार्य श्रीमती रेणु चुग विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मुक्ता, मैडम रजनी व विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से हमारे कार्य को क्रियान्वित कराया साथ ही ऐसे पुनीत कार्य की प्रशंसा की क्योंकि पानी शुद्ध होना बहुत ही आवश्यक है और साथ ही समय-समय पर अन्य गतिविधियों को आयोजित करने पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
