
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बड़खल ने श्रीराम मॉडल स्कूल के सहयोग से स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का अत्यंत प्रभावशाली और यादगार आयोजन किया। *युवा संकल्प -उन्नत भारत 2047* विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम ने न केवल युवाओं के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि उनके विचारों और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव भी लाया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं के दिलों में स्थापित करना था, ताकि वे 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और उन्नत राष्ट्र बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दे सकें। इस प्रेरणादायक आयोजन में 500 से अधिक उत्साही छात्रों, समर्पित शिक्षकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि पाल चौहान ने अपने उद्बोधन में आत्म-अनुशासन, ज्ञान और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। अभाविप क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री जी आजाद भारत की 100 वी वर्ष गाँठ का उत्सवर् जब मनाये भारत तो भारत की युवा पीढ़ी संस्कारों आदर्शों से परिपूर्ण हो जो केवल स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतरकर ही संभव होगी । श्रीराम मॉडल स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध शिकागो भाषण का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को दर्शाया।
कार्यक्रम जा परिचय जिला संयोजक रमन पराशर जी ने पिछले साल भर में फरीदाबाद जिला इकाई द्वारा किये गए कार्यक्रमों की रूप रेखा एक लघु चल चित्र के माध्यम से साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने 2047 तक एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों ने युवाओं को नई ऊंचाइयों को छूने और बेहतर कल के लिए प्रेरित किया। जिनके उत्साह और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन भारत के उज्जवल भविष्य की दिशा में युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान गुन गुनाकर हुआ। इस दौरान युवाओं ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
इस मौके पर विभाग संघठन मंत्री मंजीत ईग्राह, विभाग प्रमुख आज़ाद भड़ाना, जिला प्रमुख सरोज कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री राठौर, विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज, जिला संयोजक रमन पाराशर, नगर अध्यक्ष पारस चौधरी, नगर मंत्री सुमित यादव, नगर मंत्री मीनाक्षी, नगर मंत्री युधिष्ठिर, सारिका मिश्रा, खुशी, चंचल, मेघा पांचाल, भावना एवं पूजा इत्यादि आदि मौजूद रहे।
