
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आरडब्ल्यूए सेक्टर- 37 की कार्यकारिणी की रविवार को हुई मीटिंग में सेक्टर में आबादी के बीच अवैध रूप से खुल गईं डेयरी और तबेलों को नगर निगम द्वारा हटाने में नाकाम रहने से सेक्टरवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं । कल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सामुदायिक भवन में में सम्पन्न हुई जिसमें ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई।
मीटिंग के बाद आरडब्ल्यूए के प्रधान आईडी शर्मा एवं बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि सेक्टर में आबादी के बीच सनातन धर्म मंदिर के पास हुडा की खाली जमीन पड़ी है जिसपर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर इसमें गायों के तबेले खोल लिए हैं।ये लोग सड़क पर गोबर,उपले,फैलाते हैं, सड़क पर पशुओं को नहलाते है और कूड़े जलाकर धुआं फैला रहे हैं, जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। इनके द्वारा सेक्टर में छोड़ा गया पानी सेक्टर में फैलकर गंदगी फैला रहा है।यह सड़ता पानी बीमारियों को न्यौता दे रहा है।सड़क पर बिखेरा गया पानी सेक्टर में फ़ैल कर सड़ता रहता है।
इसके अलावा तिकोना पार्क के पास, हुड्डा मार्केट के पीछे, शेरशाह सूरी मार्ग, सनातन धर्म मंदिर के पास आवारा पशुओं के आश्रय स्थल हैं।ये पशु सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं और दुर्घटनाओं के कारण बन रहे हैं। श्रीमती आशा शर्मा, सुशील यादव एवं एस एन मिश्रा ने बताया कि इस बारे में आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधि मण्डल नगर निगम के अधिकारियों से अनेकों बार मिल चुका है लेकिन अधिकारी इस समस्या के प्रति अनदेखी पूर्ण रवैया अख्तियार किए हैं। मीटिंग में इस समस्या के अतिरिक्त पार्कों के रखरखाव एवं उनका सौंदर्यीकरण सड़क एवं पार्कों में लाइट की व्यवस्था,सेक्टर में बढ़ते अपराध, चरमराती ट्राफिक व्यवस्था,बाई पास रोड़ पर यू-टर्न, सफाई व्यवस्था, श्यामआदि लोगों समस्याओं पर चर्चा हुई।
