
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्रांगण में कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस इकाइयों व सेंटजोन एम्बुलेंस ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की भांति स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया I
इस युवा दिवस का आयोजन कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में किया गया l ऐसी महान आत्माओं को याद करने से हमें प्रेरणा मिलती है व जीवन जीने की सही राह का भी पता चलता है l इस बार राष्ट्रीय युवा दिवस का 2025 थीम ‘एक सतत भविष्य के लिए युवा: लचीलापन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना’ है l कार्याहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता व अन्य वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित किए l
प्राचार्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी के विचार और कार्यों को युवाओं को जीवन में उतरना चाहिए ताकि युवा बढ़ चढ़कर देश के कल्याण में अपनी भूमिका निभा सकें l इस कार्यक्रम में वाईआरसी, व सेंटजॉन एम्बुलेंस के 20 वालंटियर्स ने भाग लिया l इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकगण डॉ. के एल कौशिक, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ. देवेंद्र, वाइआरसी काउंसलर सुभाष कैलोरिया व लवकेश उपस्थित रहे l
