
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा जिला कार्यालय पलवल पर संगठन पर्व के तहत जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सक्रिय सदस्यता, बूथ अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया में तेज़ी लाने लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा , जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया , जिला चुनाव अधिकारी राम अवतार बाल्मीकि , होडल से विधायक हरेन्द्र रामरतन आदि प्रमुख नेताओ ने भी उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
