
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्री महारानी वैष्णव देवी मन्दिर, तिकोना पार्क विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म-संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करता है। प्रधान जगदीश भाटिया ने जानकारी दी कि , इसी कड़ी में महाकुंभ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। एक कार्यक्रम जो प्रयागराज में आगामी महाकुंभ से संबंधित है जिसे महाकुंभ समागम यात्रा के नाम से जाना जाता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम भी कार्यक्रम का हिस्स बन रहे हैं।
आप सभी जानते हैं कि महाकुंभ सनातन धर्म का चमत्कार है । महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को बढ़ावा देने के लिए, श्री महारानी वैष्णव देवी मन्दिर, तिकोना पार्क ने महाकुंभ समागम यात्रा शुरू की है, जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के हर कोने को जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल है।
बुधवार को शाम छह बजे तिकोना पार्क महारानी वैष्णव देवी मंदिर पहुंचेेगी। सभी से प्रार्थना है कि सनातन संस्कृतिक से जुड़े इस कार्यक्रम के भागीदार बनें। जिले के विभिन्न स्थानों से जल एकत्र करने के बाद अंत में समागम (प्रयागराज) में इसे चढ़ाया जाएगा।
