
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद पुलिस के द्वारा लोगो को लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त राजीव ने गांव खेडीकलां में आमजन को नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए बताया जीवन एक सुंदर यात्रा है, इसे नशीले पदार्थों से बर्बाद ना करें।
उन्होने जागरुक करते हुए बताया कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो समाज के लिए गंभीर प्रश्न है। नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बिगाड़ती है। इसके कारण नशेबाजी से जुड़े समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हम नशे की रोकथाम के प्रमुख कारकों पर ध्यान देंगे और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर चर्चा करेंगे।
फरीदाबाद पुलिस लगातार जागरूकता कैंप लगा रही है जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है। नशा एक बुराई है जिसका साम्राज्य शरीर, मन और सामाजिक जीवन पर असर डालता है। यह एक विषम समस्या है जो समाज के लिए खतरा पैदा करती है और अनेक परिवारों को नष्ट कर देती है। फरीदाबाद पुलिस कि आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508, पुलिस कंट्रोल रुम नम्बर 9999150000 व डायल 112 पर सूचना देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। फरीदाबाद पुलिस सदैव आपके साथ है।
