
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरीश निवासी गांव कबूलपुर खादर इलाका थाना तिगांव जिला फरीदाबाद अपने घर पर अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से उपकरणों के माध्यम से LPG रसोई गैस को व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में भरकर महंगे दामों पर बाजार में बेचता है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका पर रेड की जाए तो घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आ सकता है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा श्री गिरीश मिश्रा व श्री सत्यनारायण खाद्य निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व स्थानीय पुलिस थाना तिगांव को साथ लेकर हरीश के मकान पर रेड की गई।
मौका पर भारत गैस एजेंसी के 47 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर रखे हुए मिले। इसके अतिरिक्त चार उपकरण जिनके माध्यम से गैस को व्यावसायिक सिलेंडरों में भरा जाता है तथा एक TATA ACE गाड़ी नंबर UP16JT1782 में 25 व्यवसायिक गैस सिलेंडर रखे हुए मिले।
आरोपी हरीश कुमार मौका पर उपस्थित नहीं मिला।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण उपरांत सभी प्रकार के गैस सिलेंडरों को अपने कब्जा में लेते हुए त्रुटिकर्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना तिगांव में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
