
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में बृहस्पतिवार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों और इसके कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक हेमंत वर्मा एवं सहायक निदेशक डा. कृष्णा की अध्यक्षता में गुरूग्राम मंडल के 74 और फरीदाबाद मंडल के 33 सरकारी महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी और प्राचार्योे की बैठक हुई ।
फरीदाबाद की जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुनिधि ने बताया कि यह बैठक “एनईपी अभियान” की तैयारियों को लेकर हुई है । उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी 2025) के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में एक सेमिनार आयोजन होगा जिसकी अध्यक्षता माननीय उच्च शिक्षा मं़त्री करेंगे। इस सेमीनार में नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद रही समस्याओं एव रणनीतियों तथा सुझावों के लिए सभी महाविद्यालयों कार्य करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक पोर्टल, गूगल फॉर्म, और सुझाव पेटी भी लॉन्च की जाएगी। ताकि शिक्षा नीति के लागू होने के बाद जो भी समस्याएं सामने आयी हैं उनका समाधान हो सके ।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ऽ समग्र और बहु-विषयक शिक्षा
ऽ उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीयकरण, समानता और समावेशन
ऽ भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति को बढ़ावा देना
ऽ लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता को मजबूत बनाना
ऽ पाठ्यक्रम का पुनर्गठन
ऽ संकाय विकास
ऽ उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना
सभी सुझावों को संकलित कर फरवरी 2025 में आयोजित होने वाले एक राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन में विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए एनईपी के विजन को साकार करने में सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।
