
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पंजाब अग्रवाल समाज(रजि.) द्वारा आयोजित श्रीमद़भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 3 से 9 जनवरी- 2025 तक तेरापंथ भवन सेक्टर-10 में होगा। पंजाब अग्रवाल समाज के रान्ती देव गुप्ता ने बताया कि 3 जनवारी को भागवत् कथा के शुभांरभ पर प्रात: 9 बजे की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाली इस भागवत कथा में कथा व्यास परम श्रद्वेय जगदगुरू रामानुजाचार्य परम पूज्य स्वामी डॉ. श्री राघवाचार्य जी महाराज(अयोध्या वाले) अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा करेगें। भागवत् कथा का विश्राम के दिन यानि 9 जनवरी को विश्व शांति एवं जनकल्याण हेतू यज्ञ व विशाल भड़ारा किया जाएगा। समाज के महासचिव श्री बनवारी लाल गर्ग ने बताया कि कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
